म्हारा हरियाणा : हरियाणवी लोक साहित्य, संस्कृति एवं भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु

म्हारा हरियाणा

इस श्रेणी के अंतर्गत हरियाणा का इतिहास, हरियाणा के नगरों की जानकारी व हरियाणवी भाषा के बारे में सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।

Articles Under This Category

हरियाणा | क्या आप जानते हैं?  -  रोहित कुमार 'हैप्पी'
हरियाणा के बारे में कुछ प्रमाणिक तथ्य:
  • गीता का उपदेश हरियाणा के कुरूक्षेत्र में हुआ।
  • भारत का नाम 'भारत' हरियाणा की देन है।
  • 'हरियाणा' वैदिक काल से जाना जाता है। बाद में इसका विलय संयुक्त पंजाब में हो गया और पुन: 1966 में भाषा के आधार पर यह अलग राज्य बना।
  • हरियाणा के गठन के समय हरियाणा का कुल वार्षिक बजट केवल 27 करोड रुपए था जबकि पडौसी प्रदेश पंजाब का कुल वार्षिक बजट 97 करोड रुपए था। यह हरियाणा के बजट से लगभग तीन गुणा अधिक था।
  • आज हरियाणा का वार्षिक बजट 27000 करोड रुपए है, वहीं पंजाब का वार्षिक बजट 16000 करोड रुपए है। हरियाणा का वार्षिक बजट पंजाब से डेढ गुणा अधिक है।
  • हरियाणा की जनसंख्या देश की कुल जनसंख्या की 2.5 प्रतिशत है तथापि देश की सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से संबंधित हैं।
  • देश की जनसंख्या का कुल 2.5 प्रतिशत जनसंख्या वाला यह प्रदेश (हरियाणा) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पूरे देश को प्राप्त पदकों में आधे से ज्यादा पदकों की साझीदारी रखता है।
  • देश की कुल भूमि का केवल 2 प्रतिशत भूमि वाला यह हरियाणा देश के खाद्यान्न भण्डारण में 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है।

प्रस्तुति: रोहित कुमार हैप्पी
            न्यूज़ीलैंड

हरियाणा का इतिहास | History of Haryana  -  म्हारा हरियाणा संकलन

भारतीय गणतन्त्र में, एक अलग राज्य के रूप में, हरियाणा की स्थापना यद्यपि 1 नवम्बर, 1966 को हुई, किन्तु एक विशिष्ट ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक इकाई के रूप में हरियाणा का अस्तित्व प्राचीन काल से मान्य रहा है। यह राज्य आदिकाल से ही भारतीय संस्कृति और सभ्यता की धुरी रहा है। मनु के अनुसार इस प्रदेश का अस्तित्व देवताओं से हुआ था, इसलिए इसे 'ब्रह्मवर्त' का नाम दिया गया था।

हरियाणवी भाषा  -  रोहित कुमार 'हैप्पी'

हरियाणवी (हरयाणवी) भाषा मूलत: हिंदी की ही एक बोली है और यह हरियाणा की मूल बोली है। हरियाणवी के अधिकतर शब्द ब्रज-भाषा से मिलते-जुलते हैं।

हरियाणा के प्राचीन नगर | Ancient Cities of Haryana  -  म्हारा हरियाणा संकलन

यूँ तो हरियाणा में विभिन्न नगर हैं किंतु हम यहाँ हरियाणा के प्रमुख प्राचीन नगरों का उल्लेख कर रहे हैं:

सब्स्क्रिप्शन

ताऊ बोल्या

Mhara haryana