म्हारा हरियाणा : हरियाणवी लोक साहित्य, संस्कृति एवं भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु
हरियाणा की भव्या को 56वें इंटरनेशनल बायलोजी ओलंपियाड में रजत पदक  (विविध) Click to print this content
Author: म्हारा हरियाणा समाचार

Bhavya

27 जुलाई 2025 (हरियाणा): अटेली कस्बे की मेधावी छात्रा भव्या गुणवाल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। डॉ. अनिल यादव और डॉ. सुमन यादव की बेटी भव्या ने फिलीपींस के क्विज़ीन सिटी में आयोजित 56वें इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 20 से 26 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 77 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इससे पूर्व भव्या ने रोमानिया में आयोजित 21वें इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में भी स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

भव्या की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अटेली कस्बा और उनके पैतृक गांव मंदौला में खुशी का माहौल है। वह 29 जुलाई को मुंबई पहुंचेगी और 30 जुलाई को अटेली आएगी। देश की इस प्रतिभा को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजय राहतकर द्वारा दिल्ली के सेंट्रल हॉल में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

भव्या के पिता डॉ. अनिल यादव और माता डॉ. सुमन यादव ने बेटी की इस उपलब्धि पर कहा कि "भव्या ने न केवल परिवार और क्षेत्र बल्कि पूरे भारतवर्ष के युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।" वहीं भव्या के दादा मास्टर श्रद्धानंद ने कहा कि “लड़कियों में किसी भी क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, वे आज अंतरिक्ष से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं।”

भव्या की शिक्षा और अब तक का सफर:

भव्या वर्तमान में 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ऐशली स्कूल से शुरू की, जिसके बाद आरपीएस स्कूल नारनौल में सात साल तक अध्ययन किया। अब वह जयपुर में कोचिंग ले रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उसकी उपलब्धियाँ देश और विदेश दोनों में प्रेरणादायक रही हैं। भव्या अब तक सिंगापुर, मलेशिया, दुबई, हांगकांग, रोमानिया जैसे देशों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है और कई स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

[म्हारा हरियाणा समाचार] 

हरियाणा की भव्या को 56वें इंटरनेशनल बायलोजी ओलंपियाड में रजत पदक प्रधानमंत्री का यमुनानगर संबोधन प्रधानमंत्री ने रामपाल कश्यप को मुलाकात के लिए बुलाया
Previous Page  |  Index Page  |    Next Page
 
Post Comment
  security captcha image
 

सब्स्क्रिप्शन

ताऊ बोल्या

Mhara haryana