Warning: Undefined array key "dat" in /home/u207633836/domains/mharaharyana.com/public_html/lit_details.php on line 45
कौटिल्य - हरियाणा का अद्भुत बच्चा
म्हारा हरियाणा : हरियाणवी लोक साहित्य, संस्कृति एवं भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु
रचनाकार:

 म्हारा हरियाणा संकलन

हरियाणा के करनाल ज़िले के कोहंड गांव का रहने वाला पांच वर्ष आठ महीने की आयु का कौटिल्य आजकल चर्चा का विषय है। कोई उसे 'गूगल ब्वाय' तो कोई 'चलता फिरता कम्प्यूटर' संबोधित कर रहा है।

Wonder boy of Haryana also known as 'Google Boy' with Haryana CM
कौटिल्य को 10 लाख का पुरस्कार प्रदान करते हुए, मुख्यमंत्री हरियाणा, भूपिंद्रसिंह हुड्डा।
छायाचित्र में रणदीप सिंह सूरजेवाला व बच्चे के दादाजी जय किशन शर्मा भी उपस्थित हैं।

 

कौटिल्य को भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सभी देशों के नाम, उनकी राजधानी, उसका क्षेत्रफल, उनकी जनसंख्या व उनके पड़ोसी देशों के नाम इत्यादि सब पता है। कौटिल्य के देश-विदेश का ज्ञान देख कर लोग आश्चर्यचकित हैं। वह भूगोल और सामान्य ज्ञान के बारे में ऐसे बताता है कि बड़े-बड़े दांतों तले उंगली दबाने लगते हैं।

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित 'बाल प्रतिभा सम्मान समारोह' में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कौटिल्य पंडित को दस लाख रूपए (फिक्सड़ डिपोसिट सर्टिफेकेट) का पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

अद्भुत प्रतिभा के धनी इस बच्चे, कौटिल्य पंडित को उच्च कोटि की शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतु हरियाणा सरकार ने सहयोग की पेशकश की है। कौटिल्य अभी प्रथम श्रेणी का विद्यार्थी है। 

Back

सब्स्क्रिप्शन

ताऊ बोल्या

Mhara haryana