झूठा माणस मटक रह्या सै | हरियाणवी ग़ज़ल

 (काव्य) 
Print this  
रचनाकार:

 रिसाल जांगड़ा

झूठा माणस मटक रह्या सै,
सूली पै सच लटक रह्या सै ।

जिसनै मैहणत करी बराबर,
काम उसे का अटक रह्या सै ।

सौरण मिरग कैं पाछै देखो,
राम आज बी भटक रह्या सै ।

ऊठ बैठ सै गैरां के संग,
दिल म्हं अपणा खटक रह्या सै ।

भाग किसे नैं गोद खिल्यावै,
ठाकै किसे नैं पटक रह्या सै ।

कऴजुग म्हं बेटा बापू का,
हाथ पकड़ कैं झटक रहया सै ।

दिल का इब नाजुक सा सिस्सा,
बात-बात म्हं चटक रह्या सै।

जो बी मिलै 'रिसाल' आज काल्ह
जी भर पी कै सटक रह्या सै।

- रिसाल जांगड़ा
  साभार - माट्टी के दीवे (हरियाणवी ग़ज़लें)

 

Back

सब्स्क्रिप्शन

ताऊ बोल्या

Mhara haryana

हमारी अन्य वेब साइट्स