हरियाणा | हरियाणवी गीत  (काव्य)    Print this  
Author:श्रीकृष्ण गोतान मंजर

सब सै निराला हरियाणा
दूध घी का सै खाणा॥

कुरुछेतर महाभारत भूमि
गीता ज्ञान ठिकाणा॥

मर्रा नसल के सांड सजीले
ले कै पड़ै ना पछताणा॥

बीर यहाँ की मेहनतगारी
काम भरोटे ल्याणा॥

साँग तमाशे रागनी इसकी
के जाणै कोई गाणा॥

जग विख्यात कृषि विद्यालय
करतब उपज बढ़ाणा॥

भेड़ गधे खच्चर घोड़्याँ का
यहाँ संस्थान पुराणा॥

कारखाने जिंदल के नामी
जाणै नाम कमाणा॥

हाजिर रह्वै जबाभ जबां पै
फरवट याणा स्याणा॥

- श्रीकृष्ण गोतान 'मंजर'

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page

सब्स्क्रिप्शन

ताऊ बोल्या

Mhara haryana

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें